ग्रामीण एसपी ने पुलिस केंद्र में रैतिक परेड का किया निरीक्षण 

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में मंगलवार को आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रक्षित एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के द्वारा परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। पुलिसकर्मियों को बेहतर टर्न आउट का निर्देश दिया।

पुलिसकर्मियों द्वारा सलामी लेने के बाद कहा कि परेड में शामिल होने के पूर्व आवश्यक बातों का पूरा ख्याल रखें। वर्दी साफ-सुथरी हो। परेड के दौरान सिपाहियों से दौड़ लगवाई। टोलीवार ड्रिल कराई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले सिपाहियों को शाबासी दी गई।