पूर्णिया के मोहनपुर थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से 10 साल का बच्चा झुलस गया। आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक शुभांकर कुमार(10) भौवा प्रबल पंचायत के साधुपुर गांव का रहने वाला था।

करंट लगने से किशोर की जान चली गई।
खेत जाते समय लगा करंट

मृतक के चाचा ने बताया कि भतीजे के साथ गांव के खेत पर जा रहा था। भतीजा उनसे 100 मीटर पीछे था। इस दौरान खेत से होकर गुजरे नंगे तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही जमीन पर गिर पड़ा। वो बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH भेज दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है।