मद्य निषेध विभाग (पटना) के सूचना पर भालपट्टी थाना की पुलिस ने शराब से लदा पिक-अप किया जब्त ,1719लीटर विदेशी शराब जब्त।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में अवैध शराब के कारोबार और उत्पाद के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में भालपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम भालपट्टी से मद्यनिषेद इकाई बिहार पटना के सूचना के आधार पर एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप पर लदा 191 कार्टून विदेशी शराब जिसकी कुल मात्रा 1719 लीटर बरामद की गई हें और  अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने एक महिंद्रा पिकअप बोलेरो के साथ 1719लीटर विदेशी शराब ,एसबीआई फास्टेग स्केनर और एक एयरटेल सिम बरामद किया हें।