भगवान बुद्ध की जयंती पर सारण जिले में भारतीय लोक चेतना पार्टी ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। जिला अध्यक्ष लाल बाबू सिंह अधिवक्ता ने कहा कि बुद्ध ने मानवता को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का मार्ग दिखाया। उन्होंने बताया कि भगवान बुद्ध विश्व के सबसे बड़े तर्कवादी और वैज्ञानिक विचारक थे। उन्होंने ”आत्म दीपो भव:” का संदेश देकर आत्मज्ञान और आत्मबल की राह दिखाई।
