वर्मा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस, अनाईठ, आरा में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमा के साथ किया गया। यह आयोजन न केवल नर्सों के अद्वितीय योगदान को सम्मानित करने का अवसर बना, बल्कि मानवता के प्रति उनके समर्पण को जनमानस तक पहुंचाने का माध्यम भी रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के चेयरमैन डॉ. डी. के. सिंह ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक डॉ. स्मिता सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “नर्सिंग सेवा सबसे पवित्र और संवेदनशील पेशा है, जो न केवल चिकित्सा का सहयोगी है बल्कि मानवता का संरक्षक भी है।”इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या, शिक्षकों एवं समस्त शिक्षण स्टाफ ने भी भाग लिया और नर्सिंग के क्षेत्र में समर्पित कार्य करने वाली नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया।

नर्सों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए प्राचार्या ने कहा, “नर्सें निस्वार्थ सेवा की जीवंत प्रतिमूर्ति हैं। उन्हें उचित सम्मान और प्रेरणा देना हम सभी की जिम्मेदारी है।”कार्यक्रम में छात्रों द्वारा प्रेरणादायक भाषण, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, नुक्कड़ नाटक एवं दीप प्रज्वलन किया गया।

बता दे कि वर्मा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस, आरा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की मिसाल कायम कर रहा है और भावी स्वास्थ्य कर्मियों को मानवीय मूल्यों के साथ प्रशिक्षित करने हेतु प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के कई गणमान्य रहे।