अमित जी कैरियर इंस्टिट्यूट का मंत्री,संजय सरवगी एवं मंत्री,मदन सहनी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर उद्घाटन किया
अमित जी कैरियर इंस्टिट्यूट का मंत्री,संजय सरवगी एवं मंत्री,मदन सहनी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर उद्घाटन किया
अमित जी कैरियर इंस्टिट्यूट का मंत्री,संजय सरवगी एवं मंत्री,मदन सहनी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर उद्घाटन किया
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
कटहलबाड़ी बरही टोला स्थित अमित जी कैरियर इंस्टिट्यूट का बिहार सरकार के भूमि सुधार राजस्व मंत्री, संजय सरवगी एवं समाज कल्याण मंत्री,मदन सहनी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर उद्घाटन किया। मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. डॉ प्रेम मोहन मिश्रा द्वारा किया गया। वही अतिथियों का स्वागत करते हुए अमित जी कैरियर इंस्टिट्यूट के निदेशक, अमित अनुराग ने कहा यह एक संस्थान का उद्घाटन मात्रा नहीं है बल्कि यह एक यात्रा की शुरुआत है। कड़ी मेहनत महत्वाकांक्षा और उत्कृष्टता की यात्रा है साथी उन्होंने कहा हमारा संस्थान इस गहरे विश्वास से जन्मा है, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा छात्रों को सिर्फ परीक्षा पास करना ही नहीं सीखाती बल्कि सोचना नया करना और नेतृत्व करना भी सिखाती है, मेरी प्राथमिकताओं में शिक्षा के व्यवसायीकरण के दौर में किसी मेधावी का अर्थ के अभाव में शिक्षा अवरुद्ध न हो एवं कम खर्चे में विश्व स्तरीय शिक्षा सबके लिए सर्वसुलभ हो। मंत्री, संजय सरावगी ने कहा दरभंगा में उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान करने के लिए यह संस्थान मिल का पत्थर साबित होगा। वही मंत्री, मदन सहनी ने कहा विश्वस्तरीय कंपनी एवं अच्छे पैकेज को छोड़कर अपने मातृभूमि दरभंगा में आने वाली पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए संस्थान के निदेशक का निर्णय निश्चित रूप से प्रशंसनीय कार्य है। डॉ. प्रेम मोहन मिश्रा ने कहा विश्वस्तरीय शैक्षिक संस्था आईं आई टी हैदराबाद से शिक्षा प्राप्त शिक्षक ही तकनीकी रूप से शिक्षा प्रदान करता है। जिससे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण होने में सुगम पथ प्रदान करता है क्योंकि स्वयं आईं आई टी से उत्तीर्ण छात्र ही अपने आने वाली पीढ़ी को प्रतियोगिता परीक्षा उत्तीर्ण करने की तकनीक से अवगत करता है। डॉ विनोद ओझा परीक्षा नियंत्रक एलएनएमयू डॉ अनिल कुमार चौधरी वर्सर ( एल एम एन यू,) प्रोफेसर श्याम नारायण राय प्रो. अनिल बिहारी, भोला यादव पूर्व विधायक नूरुल होदा (मुखिया) राशिद जमाल व अन्य मौजूद रहे।