शादी ब्याह में ना छोड़े पटाखे ,डीजे बजाने पर भी रोक।पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को लिखा पत्र।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /गुड्डू राज 

बिहार पुलिस मुख्यालय ने शादी -ब्याह में पटाखों और संगीत को कम आवाज में बजाने के लिये अपील की हें। इसे लेकर एडीजी ने सभी जिले के एसपी /एसएसपी को पत्र भेजा हें।
पत्र में कहा गया हें कि पहलगाम में घटित घटना के बाद भारत -पाक सीमा पर सामरिक स्थिति उत्पन्न हें और राज्य में वैवाहिक समारोहों का आयोजन किया जा रहा हें। समारोहों में ऊंची आवाज में संगीत बजाया जा रहा हें। ऐसे समारोहों या अन्य समारोहों में लोग ऊंची आवाज में पटाखा फोड़ते हें ऐसे में देश के राष्ट्रहित और देश की सुरक्षा के हितों को ध्यान में रखना जरूरी हें। पुलिस का मानना हें कि ऊंची आवाज में संगीत बजाना या फिर पटाखा फोड़ना कतई सही नहीं हें इसका लाभ असमाजिक तत्व या देश विरोधी तत्व उठा सकते हें ऐसे में हम नागरिकों का कर्तव्य हें कि सावधानी के साथ साथ सतर्क भी रहें। इसीलिये पुलिस मुख्यालय के एडीजी ने निर्देश दिया हें कि रात में दस बजे के बाद संगीत बजाने पर प्रतिबंध लगाया जाय और पटाखा नहीं फोड़ा जाय ताकि आम नागरिक पर इसका प्रतिकूल असर नहीं पड़े और देश आंतरिक रूप से मजबूत रहें।