मदरसा रहमानिया रोड पर मटकोर के दौरान मनचलों ने मचाया उत्पात, दो पक्षों में झड़प। पुलिस एक्शन में।

दस्तक7मिडिया, बिरौल दरभंगा।

बीते रात शनिवार को बिरौल और घनश्यामपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर अवस्थित मदरसा रहमानिया रोड पर एक विवाह समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मटकोर के लिए जा रहे लोगों के साथ कुछ मनचले लड़कों ने विवाद खड़ा कर दिया। बताया जाता है कि घटना के दौरान पत्थरबाजी भी हुई, जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मटकोर का कार्यक्रम डीजे के साथ चल रहा था, जिसमें महिलाएं और पुरुष नाच रहे थे। इसी दौरान कुछ मनचले लड़के समूह में घुस गए और महिलाओं के साथ जबरदस्ती नाचने का प्रयास किया,इसका विरोध करने पर मनचलों ने विवाद शुरू कर दिया और पत्थर फेंकने लगे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आलोक ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मटकोर के क्रम में कुछ लड़कों द्वारा महिलाओं के साथ नाचने की कोशिश के कारण दो पक्षों में विवाद होने की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि स्थिति पूरी तरह से शांत और नियंत्रण में है। मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी, एसडीपीओ बेनीपुर आशुतोष कुमार भी मौजूद थे।