घंटों जाम में फंसे वाहन रेंगते हुए आया नजर,एंबुलेंस के सायरन की आवाज भी हुआ बेअसर।

दस्तक 7 मीडिया कुशेश्वरस्थान संवाददाता दरभंगा /

कुशेश्वरस्थान बाजार में मुख्य सड़क पर रविवार को भीषण जाम लगी जिससे इस चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में लोगों को घंटों जाम में रहना पड़ा। जाम में फंसे वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे थे। जाम में दो एंबुलेंस भी फंसा हुआ था। एंबुलेंस के सायरन की आवाज बेअसर साबित हो रहा था। इस भीषण जाम में फंसे वाहनों की बात तो दूर पैदल चलने वाले लोगों को भी निकलना मुश्किल हो रहा था। लगभग ढ़ाई घंटे के बाद कड़ी मशक्कत से जाम हटी और यातायात व्यवस्था चालू हुआ। तब लोगों ने राहत की सांस ली और अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुए। मालूम हो कि बाजार में मुख्य सड़क को निजी एवं सरकारी बस संचालकों ने अवैध बस स्टैंड बना लिया है। जहां बाजार के मुख्य गेट से राम जानकी मंदिर तक सड़क के एक किनारे में बस तथा दूसरे किनारे पर टेम्पो लगा रहता है। बीच के खाली सड़कों पर दोनों तरफ से एक साथ वाहनों को आ जाने से यहां जाम लग जाता है। खास कर रविवार और सोमवार को कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के भीड़ की वजह से यहां जाम लगना निश्चित है। बाबजूद स्थानीय प्रशासन जाम नहीं लगे इस दिशा में कोई पहल नहीं कर लोगों को भगवान भरोसे छोड़ देते हैं। ज्ञात हो कि अंचल व नगर पंचायत प्रशासन ने रोज रोज की जाम से निजात के सुबह 8 से शाम 9:30बजे तक बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है। इस अवधि में भारी वाहनों को बाजार में प्रवेश करने पर जुर्माना वसूल करने के लिए पुलिस प्रशासन को चलान काटने का भी निर्देश दिए गए हैं। बाबजूद अंचल व नगर पंचायत प्रशासन के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए बस संचालक बाजार में बस लगाने से बाज नहीं आ रहा है। दरभंगा केशरी बस के संचालक दबंगई के साथ बाजार में सड़क पर बस लगा कर प्रशासन के आदेश का धज्जियां उड़ा रहा हैं। इसके देखा देखी अन्य कंपनी के बस संचालक भी सड़क पर बस लगा कर जाम की समस्या उत्पन्न कर रहे हैं।