छात्र,युवा,महासम्मेलन में पहुंचे दलित नेता गुरु जी

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

लहेरियासराय प्रेक्षागृह में छात्र युवा महासम्मेल किया गया। जिसकी अध्यक्षता धीरेंद्र झा ने किया एवं संचालन संदीप कुमार और केसरी यादव ने किया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा,रोजगार,संविधान के महत्व को उजागर करना और वर्तमान सरकार की नीतियों और कार्यों पर चर्चा करना है। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा पर विशेष रूप से चर्चा की गयी। कार्यक्रम में दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर लक्ष्मण यादव,सीपीआईएमएल राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपांकर भट्टाचार्य,और अन्य कई प्रतिष्ठित अतिथि शामिल हुए। जहां दलित चेतना मंच,अंबेडकर हॉस्टल,भीम आर्मी,दलित संगठन के द्वारा प्रोफेसर लक्ष्मण यादव एवं दीपांकर भट्टाचार्य को नीला गमछा एवं बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर देकर स्वागत सम्मान किया गया। स्वागत कर्ता में दलित चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु जी,राहुल पासवान,राजेश राम,सुभाष पासवान,अमर जी अंबेडकर,सुरेंद्र पासवान,अरविंद राम,प्रिंस कुमार के साथ सैकड़ो दलित छात्र मौजूद रहे है।