बेनीपुर व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 88मामलों का निष्पादन ,30लाख का हुआ समझौता।

दस्तक 7मीडिया ,बेनीपुर /दरभंगा 

राष्ट्रीय लोक अदालत में 88 मामलों के निष्पादन के साथ ही 29 लाख 88 हजार 210 रुपये का समझौता हुआ। बेंच संख्या एक पर न्यायिक अधिकारी जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय ऋषि गुप्ता एवं पैनल अधिवक्ता अरुण कुमार महतो ने 11 शमनीय आपराधिक वाद, एक विद्युत एवं एक एन आई एक्ट के वाद का निबटारा किया। इस बेंच पर दूरसंचार विभाग के 5 मामलों में 8 हजार 110 रुपये का समझौता कराते हुए मामले को समाप्त कराया। दूसरे बेंच पर न्यायिक अधिकारी एसीजेएम संगीता रानी एवं पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र ने 21 आपराधिक वाद, 3 विद्युत विभाग के मुकदमे का निपटारा किया। साथ ही सेंट्रल बैंक एवं बैंक आफ इंडिया के तीन मामलों में 47 हजार 600 रुपये का समझौता कराते हुए मामले को समाप्त किया। इसी बेंच पर विद्युत विभाग के मामले में चार हजार रुपए समझौता राशि भी जमा कराया। बेंच संख्या तीन पर न्यायिक अधिकारी एसडीजेएम अनुराग तिवारी एवं पैनल अधिवक्ता महेश्वर प्रसाद यादव ने एसबीआई के 30 मामले में 22 लाख 68 हजार 500 रुपये, पंजाब नेशनल बैंक के नौ मामलों में 5 लाख चार हजार रुपये एवं ग्रामीण बैंक के चार मामलों में एक लाख 60 हजार रुपये का समझौता कराते हुए सभी मामलों का निपटारा सुलह समझौता के आधार पर किया। मौके पर अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव सुशील कुमार चौधरी, रविन्द्र कुमार चौधरी, आजाद आलम सहित कई अधिवक्तागण, अधिवक्ता लिपिक, न्यायालय कर्मी आदि मौजूद थे।