बिरौल व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में दर्जनों विभिन्न मामलों का समझौता के आधार पर हुआ निष्पादन।
बिरौल व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में दर्जनों विभिन्न मामलों का समझौता के आधार पर हुआ निष्पादन।
बिरौल व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में दर्जनों विभिन्न मामलों का समझौता के आधार पर हुआ निष्पादन।
दस्तक7मिडिया बिरौल।
अनुमंडल मुख्यालय बिरौल अंतर्गत व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन एसीजेएम प्रथम नरेश महतो एवं न्यायिक अधिकारी प्रियंशु राज, पप्पू कुमार पंडित एवं राकेश कुमार ने किया। लोक अदालत में मामले के निष्पादन के लिए गठित सभी चार बेंचो पर 127 मामले का निष्पादन किया गया। जिसमें आपराधिक 94 विभिन्न बैंकों के 5 एवं ग्राम कचहरी से संबंधित 33 ओपन मामलों की सुनवाई कर न्यायिक अधिकारियों व पैनल अधिवक्ताओं ने समझौता कराया। लोक अदालत के दौरान वर्षों से न्यायालय के चक्कर लगा रहे वादियों समझौता के तहत निपटारा होने से काफी खुशी दिखाई दे रहा था। फरियादी ने बताया कि यहां सस्ता व सुलभ न्याय मिला है। लोक अदालत में विभिन्न बैंकों के ऋणियों के बकाये 38 लाख 07 हजार 498 रुपए की शटल की गई राशि को 25 लाख 73 हजार 183 रुपए की वसूली की गई। लोक अदालत में चार बेंचों का गठन किया गया था। प्रथम बेंच न्यायिक अधिकारी एसीजेएम नरेश महतो एवं पाइनल अधिवक्ता नटवर कुमार मिश्रा ने आपराधिक एवं एसबीआई बैंक के ऋण धारकों से समझौता के तहत 19 मामले को रफा दफा किया। दूसरी बेंच पर एसडीजेएम प्रियांशु राज एवं पैनल अधिवक्ता कैलाश कुमार ने ग्राम कचहरी के 33 एवं अपराधिक 29 मामले का निष्पादन किया। तृतीय बेंच पर प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी पप्पू कुमार पंडित एवं पैनल अधिवक्ता रीना कुमारी ने अपराधिक 42 एवं पीएनबी के 4 एवं चतुर्थ बेंच पर प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी राकेश कुमार दीपक एवं फाइनल अधिवक्ता उमेश प्रसाद यादव ने अपराधिक 16 एवं बैंक ऑफ़ बड़ौदा के 07 मामले का निष्पादन किया। मौके पर एसबीआई, पीएनबी, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा,बीएसएनल एवं बिजली विभाग के अधिकारिगण मौजूद थे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में 2040मामले किये गये निष्पादित ,करीब पांच करोड़ रुपये पर हुआ समझौता ,प्रधान जिला जज सह प्राधिकार के अध्यक्ष ने कहा कि उनके सेवाकाल का यह अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत।
बेनीपुर व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 88मामलों का निष्पादन ,30लाख का हुआ समझौता।