लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार के विदाई समारोह के अवसर पर कई पुलिस कर्मी हुये भावुक ,थानाध्यक्ष के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

लहेरियासराय थाना पर गुरुवार को थानाध्यक्ष दीपक कुमार के विदाई समारोह का आयोजन किया गया ,इस दौरान शहर के कई मान्य उपस्थित थे।इस दौरान मंच का संचालन एसआई ईश्वर चंद्र चतुर्वेदी कर रहें थे ,वहीं अध्यक्षता सदर एसडीपीओ अमित कुमार कर रहें थे।

उपमहापौर नाजिया हसन ने विदाई समारोह में आयोजित सभा को संबोधित करते हुये पहलगांव में हुये आतंकी हमले में मारे गये लोंगों के प्रति दुख प्रकट किया।उन्होंने कहा कि लहेरियासराय थानाध्यक्ष की कार्य कुशलता हमेशा याद रखेंगे ,इनके कार्यकाल में दोनों समुदाय के लोंगों में एक भी घटना नहीं घटी।थानाध्यक्ष के पटना स्थानांतरण को लेकर दुःख प्रकट करते हुये कहा कि संयोग बस थाना में अच्छे पुलिस पदाधिकारी की पोस्टिंग होती हें जिसमें दीपक कुमार थे और मेरे बड़े भाई की तरह थे।

अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति युवा प्रकोष्ट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बेनीपुर बार एशोसियेशन के पूर्व महासचिव अधिवक्ता सुशील चौधरी ने कहा कि इन दिनों कई ऐसे पुलिस पदाधिकारी /कर्मी हें जो सवालों के घेरे में हें लेकिन लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने थाना क्षेत्र की जनता को एक सूत्र में बांधकर रखा जो सराहनीय कदम हें ,गरीबों को न्याय देना इनके कार्यों में प्राथमिकता थी।उन्होंने कहा कि थाना में इन्होंने ईमानदारी पूर्वक काम करते हुये गरीब और निःसहाय को हमेशा तत्परता से मदद करते दिखे जो एक बेहतर पुलिस होने का गवाही देता हें।वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील चौधरी ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।उन्होंने यह भी कहा कि डीजीपी विनय कुमार दरभंगा जिला में डीआईजी /आईजी के पद को सुशोभित कर रहें थे और अब वे बिहार के डीजीपी हे,और उनके नेतृत्व में बेहतर पुलिसिंग हो रही हें।

पूर्व लोक अभियोजक एवं जिला शांति समिति के सदस्य श्याम किशोर प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र में दो समुदायों का संगम हें ,इसे व्यवस्थित रूप से शांति स्थापित करना थानाध्यक्ष की बड़ी भूमिका रहती हें ,जिसे इन्होंने बखूबी निभाया और शांति समिति के सदस्यों को भी बढ़ाया।

सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि सरकारी किसी भी कर्मी का स्थानांतरण /पदस्थापन लगा रहता हें।उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष दीपक कुमार की सहनशीलता और पुलिसिया कार्यशैली का वर्णन नहीं किया जा सकता।उन्होंने अग्रिम भविष्य की कामना करते हुये शुभकामनाएं दी।

मंच का संचालन करते हुये ईश्वर चंद्र चतुर्वेदी भावुक हो गये ओर रों पड़े।

इस दौरान शांति समिति के सदस्य एवं जेडीयू नेता पप्पू महासेठ ,मो रिंकू ,मो रुस्तम ,शांति समिति के सदस्य एवं बीजेपी नेता अशोक नायक ,अधिवक्ता सह राजद नेता  एवं बार एशोसियेशन के कार्यकारणी सदस्य सुभाष महतो के अलावे लहेरियासराय थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी /कर्मी ,कई शांति समिति के सदस्य ,थाना क्षेत्र के कई गणमान्य के अलावे कई पत्रकारगण मौजूद थे एवं संबोधन भाषण भी दिया।