दिल्ली पब्लिक स्कूल में इंटर क्लास स्पेल बी प्रतियोगिता आयोजित।

दस्तक 7 मीडिया कुशेश्वरस्थान पूर्वी दरभंगा /

जिले के सुदूरवर्ती इलाके के दिल्ली पब्लिक स्कूल कुशेश्वरअस्थान में गुरुवार को इंटर क्लास स्पेल बी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यालय के निदेशक शमीम हैदर ने कहा कि इसका उद्देश्य बच्चों को अंग्रेजी भाषा का पता लगाने और उनकी शब्दावली का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित करके उनकी वर्तनी और साहित्यिक कौशल को बढ़ाना है,इस दौरान प्रतियोगिता में कक्षा 1-5 तक के सभी छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में अंग्रेजी भाषा का बोध कराने के साथ साथ वर्तनी और साहित्यिक कौशल को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में छात्रों को अंग्रेजी के कई शब्द लिखाए गये। छात्रों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रत्येक वर्ग का प्रतिनिधित्व 16 छात्रों ने एक टीम के रूप में किया,प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों द्वारा लिखे गए शब्दों को जांच कर प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।