डीएम ने केंद्राधीक्षक को किया ब्रीफिंग,20 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा।
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित कार्यालय परिचारी की प्रारम्भिक परीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षको को ब्रीफिंग किया।
उल्लेखनीय है कि कार्यालय परिचारी की प्रारम्भिक परीक्षा दरभंगा जिला के नगर क्षेत्र के 20 परीक्षा केन्द्रों पर,11 मई 2025 (रविवार) को 12:00 बजे मध्याह्न से 02.00 बजे अपराह्न तक आयोजित होगी।
उन्होंने कहा कि केंद्राधीक्षक परीक्षा के एक दिन पूर्व परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था कमरे में बाएं तरफ से प्रारंभ कर U-Shape में कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जैमर अधिष्ठापित होगा।,सभी केन्द्राधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा केंद्र पर एक दिन पूर्व जैमर क्रियान्वित करना सुनिश्चित करेंगे। ।
परीक्षा दिवस को जैमर क्रियान्वित करने का समय पूर्वाह्न 11:00 बजे है। परीक्षा में संलग्ग्र सभी वीक्षक/कर्मी परीक्षा केंद्र पर पूर्वाह्न 08:00 बजे तक उपस्थित रहेंगे।
परीक्षा हेतु प्रतिनियुक्त सभी वीक्षकों को संबंधित केन्द्राधीक्षक परीक्षा के एक दिन पूर्व प्रशिक्षण बैठक आयोजित कर परीक्षा संचालन हेतु आयोग से प्राप्त निदेशिका से अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।
24 या उससे कम अभ्यर्थियों के लिए कम-से-कम दो वीक्षक और प्रत्येक अतिरिक्त 24 अभ्यर्थी पर एक अतिरिक्त वीक्षक की प्रतिनियुक्ति की जायेगी,किसी भी परिस्थिति में परीक्षा कक्ष के दो वीक्षक से कम प्रतिनियुक्त नहीं किया जाय।
परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों के प्रवेश का समय पूर्वाह्न 09:00 बजे से 11:00 बजे तक है।*
पूर्वाह्न 11:00 बजे के उपरांत किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
परीक्षा से सम्बद्ध सभी अभ्यर्थी को वेबसाइट से डाउनलोड किये गए ई-प्रवेश पत्र एवं एक फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ ही प्रवेश दिया जायेगा।* साथ ही इसके अतिरिक्त कोई अन्य कागजात या कलम के साथ प्रवेश वर्जित रहेगा। मुख्य द्वार पर उनके ई-प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र
से फोटो के मिलान करने के उपरांत ही अभ्यर्थी को प्रवेश दिया जाएगा।
अभ्यर्थी अपने साथ पेन भी नहीं लेकर आयेंगे,पेन आयोग द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा।
अभ्यर्थी के ई-प्रवेश पत्र फोटो/हस्ताक्षर असपष्ट/अपठनीय / रिक्त रहने की स्थिति में अभ्यर्थी द्वारा प्रपत्र संख्या 19 में निर्दिष्ट स्थान पर चिपकाया गया राजपत्रित पदाधिकारी से अभिप्रमाणित फोटो एवं हस्ताक्षर (हिंदी एवं अंग्रेजी में) के आलोक में उनकी पहचान प्रवेश पत्र के कार्यालय प्रति के आधार पर करते हुए औपबंधिक रूप से परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति केन्द्राधीक्षक द्वारा दी जा सकती है।
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के लिए तीन स्तर पर फ्रिस्किंग की व्यवस्था की गयी है,प्रथम फ्रिस्किंग परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर, द्वितीय फ्रिस्किंग परीक्षा कक्ष में प्रवेश के पूर्व कक्ष के द्वार पर तथा तृतीय स्तर की फ्रिस्किंग परीक्षा कक्ष में की जायेगी।
परीक्षा की अवधि 02 घंटे की होगी,।
दिव्यांग अभ्यर्थी के बैठने की व्यवस्था यथासंभव भूतल पर की जाय,दिव्यांग अभ्यर्थी को परीक्षा के निर्धारित अवधि से अतिरिक्त 40 मिनट दी जायेगी।
परीक्षा कक्ष से पूर्वाह्न 11:00 बजे से परीक्षा समाप्ति तक किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं दी जायेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा कार्य में संलग्न वीक्षक/ कर्मी /केन्द्राधीक्षक परीक्षा केंद्र परिसर में किसी भी परिस्थिति में मोबाईल के साथ प्रवेश नहीं करेंगे। विशेष परिस्थिति में केवल केन्द्राधीक्षक कीपैड वाले मोबाईल का प्रयोग कर सकते हैं।
परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक/आईरिस डीवाईस से उपस्थिति दर्ज की जायेगी।
साथ ही केन्द्राधीक्षक यह ध्यान रखेंगे कि उपस्थिति दर्ज करनेवाले कर्मी अपने साथ परीक्षा कक्ष में मोबाईल नहीं ले जायेंगे।
परीक्षार्थीयों का परीक्षा केंद्र / हॉल / कक्ष में मोबाईल फोन एवं किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ प्रवेश वर्जित होगा,जिसको कदाचार की श्रेणी में रखा जायेगा।
उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल,लाइट,पंखा,जैमर,जनरेटर,वीडियो ग्राफी की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि कमरे का कक्ष,बाथरूम आदि जगहों को केंद्राधीक्षक सेनीटाइज कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने उक्त परीक्षा को हरहाल में स्वच्छ,शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने को कहा।
ब्रीफिंग में अपर जिला दंडाधिकारी नीरज कुमार दास, जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्णानंद सदा, वरीय कोषागार पदाधिकारी शंभू कुमार आर्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
