दरभंगा पूर्वी के भाजपा जिला कमिटी एवं कई प्रखंडों के मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा, दर्जनों उर्जावान नये चेहरे को कमेटी में किया गया शामिल।
दस्तक7मिडिया, दरभंगा।
दरभंगा पूर्वी के भाजपा जिलाध्यक्ष विनय पासवान ने जिला कमिटी की घोषणा कर दी है। जिला कमिटी में 7 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 8 मंत्री और कोषाध्यक्ष एवं सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके साथ ही विनय पासवान ने अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए 7 मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी है।जिला उपाध्यक्ष श्रवण चौधरी,सरिता देवी,रामनाथ सहनी, राधे श्याम झा,सुधा देवी,इंद्रेश झा,सुलेखा देवी एवं जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, शत्रुध्न सहनी,मंत्री शिला पासवान,संतोष झा, प्रदीप प्रधान,राकेश कुमार ठाकुर,राजू चौधरी, सरस्वती देवी,ममता देवी,रिंकू देवी, कोषाध्यक्ष राहुल कर्ण, सह कोषाध्यक्ष संतोष झा, कार्यालय मंत्री शंकर भगवान पूर्वे, सह कार्यालय मंत्री उपेन्द्र पासवान को बनाया है वही अलीनगर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष में तारडीह पूर्वी पुरुषोत्तम झा, तारडीह पश्चिमी पंकज कुमार कंठ, अलीनगर पूर्वी लाल मुखिया, अलीनगर पश्चिमी गंगा प्रसाद यादव,घनश्यामपुर पश्चिमी चंदन कुमार ठाकुर,पूर्वी सुधीर सिंह एवं घनश्यामपुर नगर में रंजीत मिश्र को मंडल अध्यक्ष का दायित्व दिया गया।

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष और दरभंगा पूर्वी भाजपा के नव नियुक्त जिला महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह ने कमिटी के सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा, सांगठनिक तौर पर नया जिला कमेटी बनाया गया है. कमिटी में जिन कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया गया है उन सभी को हार्दिक बधाई देता हूं। इसके साथ ही आशान्वित हूं कि सभी पदाधिकारीगण समर्पित भाव से संगठन की सेवा करेंगे।

