पैसे लौटने से आनाकानी
बताया जा रहा है कि ईश्वर दुबे ने सामने वाले पक्ष से 54 हजार रुपया लिया था, तीन माह पहले पैसे लौटने से आनाकानी कर रहा है ,पता चला कि ईश्वर दुबे एक शादी समारोह में बहोरी गांव पहुंचे है तो बमबम पांडेय अपने छह से सात लोगों को लेकर पहुंच गए। दोनों पक्षों में पैसे को लेकर विवाद हुआ तो सभी बोले कि सुंदरी पुल के पास चलिए वहीं पैसे का हिसाब कर लौटा दिया जायेगा।
ईश्वर दुबे के लोग पहुंचे तो वहां बमबम पांडेय के लोग छह से सात की संख्या में हथियार लेकर पहले से खड़े थे तभी दोनों पक्षों में विवाद हुआ जिसमें दोनों पक्षों की ओर से गोली चली जिसमें बमबम पांडेय और अंतु यादव घायल हो गए तो तत्काल भभुआ सदर अस्पताल लाया गया।
घटना का कारण, पैसे का लेनदेन
दोनों घायलों का प्राथमिकी उपचार के बाद दोनों को बनारस रेफर कर दिया गया जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार में बताया कि बीती रात सूचना मिली कि दो पक्षों में गोली बारी हुई है। तत्काल पुलिस पहुंची तो दो लोग घायल थे दोनों को भभुआ सदर अस्पताल ईलाज के बाद बनारस रेफर किया गया। घटना के कारण पैसे का लेनदेन है।
डीएसपी भभुआ शिव शंकर कुमार ने बताया कि ईश्वर दुबे बमबम पांडेय से 54 हजार रुपया लिये थे तीन माह पहले और पैसे नहीं लौटा रहे थे जिसको लेकर कई दिनों से दोनों में तनाव चल रहा था। ऐसे दोनों आपस मे रिश्तेदार बताए जाते है। ईश्वर दुबे ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को गोली मार दी। ऐसे 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया पूछताछ जारी है। दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग शामिल है सभी को चिन्हित कर लिया गया है ,अवैध हथियार से फायरिंग हुई है गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
