वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन ,दिये कई निर्देश।अनुसंधान में सहयोग करने वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया प्रशस्त्रि पत्र देकर पुरस्कृत।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन ,दिये कई निर्देश।अनुसंधान में सहयोग करने वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया प्रशस्त्रि पत्र देकर पुरस्कृत।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन ,दिये कई निर्देश।अनुसंधान में सहयोग करने वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया प्रशस्त्रि पत्र देकर पुरस्कृत।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस कार्यालय दरभंगा में किया गया।
जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा/ग्रामीण पुलिस अधीक्षक/सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/सभी अंचल पुलिस निरीक्षक/सभी थानाध्यक्ष/एवं सभी शाखा के प्रभारी शामिल हुए।
वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा आसन्न विधान सभा चुनाव – 2025 के मद्देनजर गुंडा पंजी में अंकित गुंडा के विरुद्ध भा०ना०सु०सं० की धारा -126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया तथा थानाबार पूर्व से लंबित कांड /अप्रैल माह में प्रतिवेदित कांड/अप्रैल माह में निष्पादित कांडों की शीर्षवार क्रमशः हत्या, डकैती, लुट, दहेज हत्या, समीक्षा की गई।
लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु कतिपय निर्देश दिए गए खासकर प्रतिवेदित कांडो से 2.5 गुना से अधिक लंबित ना रहे इस संबंध में दिशा निर्देश दिया गया, एवं SC/ST (60 दिनों के अंदर)/पॉस्को/सड़क दुर्घटना के कांडों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर निष्पादित करने के निर्देश दिया गया।
प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को अनुसन्धान मीटिंग में वरीय पदाधिकारी/प्रवेक्षी पदाधिकारी/थानाध्यक्ष द्वारा सभी अनुसंधानकर्ता से जख्म जांच रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, FSL रिपोर्ट, वारंट, बॉडी वारंट/नीलम वारंट, इश्तेहार,कुर्की के कारण लंबित कांडो का रिपोर्ट लेंगे | एवं राज्य से बाहर अभियुक्त की गिरफ्तारी के कारण लंबित कांडों का रिपोर्ट लेंगे एवं कांड निष्पादन में त्वरित गति से निष्पादन के दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
गुंडा पंजी, सशस्त्र सत्यापन, स्थाई वारंट, वेतामिला इत्यादि का थानावार समीक्षा किया गया। सीसीए, गुंडा, डोसियर प्रस्ताव एवं शराब कांडो में एक माह से पहले सभी शराब कांडो में जब्त शराब का शराब विनष्टिकरण राजसात प्रस्ताव सात दिनों के अंदर भेजने हेतु हिदायत किया गया।
मुख्यमंत्री e-desh बोर्ड, जन शिकायत, जॉब रिलीटेड कैरेक्टर वेरिफिकेशन, पासपोर्ट वेरिफिकेशन, अभियोजन कोषांग के कार्यों के बारे में भी चर्चा की गई।
सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना के अनुसंधानकर्ताओं को ई- साक्ष्य ऐप का रजिस्ट्रेशन करवाने एवं मोबाइल में डाउनलोड करने का दिशा निर्देश दिया गया।
सभी थानाध्यक्ष को सक्रिय अपराधकर्मियों का नाम पता और उनके द्वारा किए गए अपराधों का विवरण गुंडा पंजी में अद्यतन करने का निर्देश दिया गया।
शराब बंदी नियमों को उल्लंघन करने वाले, शराब तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने एवं आए दिन हो रहे चोरी पर अंकुश लगाने के अलावा सघन गश्ती एवं अभियान चलाए जाने का निर्देश हें।
थाना में आने वाले फरियादियों/ आवेदकों को शालीनता के साथ उनकी समस्याओं को सुनने एवं त्वरित जांचोंप्रांत विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश।
अपराध गोष्ठी के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा कुशेश्वरस्थान थाना कांड संख्या – 21/25, दि०-28/01/25, धारा – 103/3(5)BNS में घटित हत्या की घटना में जिला चलंत विधि विज्ञान इकाई दरभंगा द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन एवं गुणवत्तापूर्ण घटनास्थल का निरीक्षण करने एवं अनुसंधान में सहयोग करने हेतु कुंवर विक्रम कुमार श्रीवास्तव, पु०अ०नि० गुड्डू कुमार,पु०अ०नि० तृषा सैनी, महिला सिपाही अनुराधा कुमारी, सिपाही दिवाकर कुमार को प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया।