बाईपास निर्माण का कार्य प्रारंभ होने की घोषणा से स्थानीय लोगों में खुशी

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

पथ निर्माण विभाग के निविदा समिति द्वारा बहेरी बायपास निर्माण की निविदा आवंटित कर दिए जाने के बाद बाईपास निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। बाईपास निर्माण का कार्य प्रारंभ होने की घोषणा से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। विभिन्न राजनीतिक दल के लोग स्थानीय लोग बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और बिधायक बिनय कुमार चौधरी के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें साधुवाद दिया है। ज्ञात हो कि बरसों से बहेरी बाजार में जाम की समस्या से लोग परेशान थे जिसे लेकर स्थानीय लोगों की मुख्य मांगों में बहेड़ी बाईपास निर्माण की मांग शामिल थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए स्थानीय विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी ने पिछले दो वर्षों से निर्माण कार्य को लेकर ऐड़ी चोटी एक किए हुए थे।जिसमें कई तरह की बाधाएं बीच-बीच में उपस्थित होती रही। लेकिन अंतत:सभी बाधाओं को दूर करते हुए उक्त बाईपास निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई।जिसको लेकर पिछले दिनों विभाग द्वारा टेंडर की प्रक्रिया अपनाई गई थी।जिसके लिए बायपास सड़क निर्माण में लगभग 100 करोड़ रूपये व्यय किए जाने की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी। जिसमें भूमि अधिग्रहण से लेकर अन्य कार्य शामिल थे।वर्तमान ई टेंडरिंग की प्रक्रिया में तीन संवेदकों ने भाग लिया। जिसमें न्यूनतम बोली के आधार पर कुमार पीयूष कंस्ट्रक्शन लिमिटेड को 32 करोड़ 89 लाख90हजार168 रुपए में बाईपास निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।इसके निर्माण कार्य के लिए कुमार पियूष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित कर १२महीने का समय निर्धारित की गई है।जो निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा किए जाने की प्रबल संभावना है। उक्त बाईपास निर्माण की स्वीकृति एवं कार्य आवंटन की खबर से बहेरी प्रखंड सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। धन्यवाद ज्ञापित करने वाले में जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष विपिन कुमार,जदयू के वरिष्ठ नेता गंगा प्रसाद सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह,गजेंद्र प्रसाद सिंह,युवा जदयू जिलाध्यक्ष राम शंकर सिंह,प्रदीप गुप्ता,विजय सिंह,संतोष साह,मनीष कुमार,रामशंकर मंडर,डॉ प्रमोद महतो,विजय महतो,राम विलाश सिंह,सरिता देवी,फुलकुमारी देवी सहित अन्य लोगो ने बाईपास निर्माण कार्य आवंटन पर खुशी व्यक्त करते हुए स्थानीय विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें साधुवाद दिया है। बाईपास निर्माण कार्य आवंटन पर खुशी व्यक्त करते हुए स्थानीय विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें साधुवाद दिया है।