विधायक एच्छिक कोष से नवनिर्मित छतदार चबूतरा एवं पीसीसी सड़क का लोकार्पण

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी ने कहा कि विकास योजनाओं में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है और निर्माण कार्य में समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा किए जाने से ही सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ उठाया जा सकता है। वे सोमवार को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बहेरी प्रखंड के हावीडीह दक्षिणी पंचायत अंतर्गत मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत विधायक एच्छिक कोष से नवनिर्मित छतदार चबूतरा एवं पीसीसी सड़क का लोकार्पण करते हुए उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सफल निर्देशन में दो दशक पूर्व जो न्याय के साथ विकास की यात्रा प्रारंभ की गई वह अनवरत जारी है और अगले 5 वर्षों में इन्हें पंख लगने वाला है जब विकास की बोलबाला बिहार में होने वाली है।उन्होंने कहा कि आज बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में राज्य में अव्वल साबित हो रही है और आने वाले समय में हर क्षेत्र में उत्तरोत्तर विकास की गंगा बहेगी। बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य,पेयजल एवं बिजली जैसी मूलभूत संरचना में आत्मनिर्भर हो चुकी है और अब बिहार में किसानों के लिए हर खेत को पानी एवं युवाओं के लिए हर हाथ को कम पर तेजी से काम किया जा रहा है जिसे जल्द पूरा कर बिहार को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ी की जाएगी। विधायक श्री चौधरी ने दो दशक पूर्व के बिहार की चर्चा करते हुए कहा कि चारों तरफ निराशा का कोहरा छाया हुआ था।महा जंगल राज कायम थी। मुलभूत समस्या की निदान को लेकर लोग परेशान थे ।लेकिन उस बदहाल बिहार को विकास पुरुष नीतीश कुमार के सफल निर्देशन में एक नया मुकाम मिला है और बिहार की सुरत बदली और आने वाले समय में डबल इंजन की सरकार में एक नई मुकाम हासिल करेगी। जिसमें विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ हर हर खेत को पानी एवं हर हाथ को काम सुनिश्चित किया जाएगा।मौके पर युवा जदयू जिलाध्यक्ष राम शंकर सिंह,गजेंद्र प्रसाद सिंह,राम शंकर मंडर,मनीष कुमार, संतोष साह,कामेश्वर प्रसाद सिंह, राम चतुर यादव, राजाराम राम,रविन्द्र कुमार, राम लखन मंडल, सुभाष कुमार, शुभकांत पासवान,मनटुन राम, किशोरी पासवान,राजेन्द्र यादव, मास्टर यादव, रामनारायण पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।