कैमूर के फुटबॉल खिलाड़ी रितेश कुमार का चयन खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए बिहार टीम से हुआ है।बता दें कि मार्शल फुटबॉल एकेडमी मोहनिया कैमूर के खिलाड़ी रितेश कुमार ग्राम अखिनी प्रखंड नुआंव के फुटबॉल खिलाड़ी का चयन खेलो इंडिया यूथ गेम्स में चयन किया गया है।इस बारे में मार्शल एकेडमी कोच जीरान अली ने बताया कि 5 मई से होने वाले बरौनी खेल मैदान में बेगूसराय में भाग लेगे।बता दें कि फुटबॉल खिलाड़ी रितेश कुमार का चयन खेलो इंडिया यूथ गेम्स में होने पर कैमूर जिले ही नहीं पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।खेलो इंडिया यूथ गेम्स में रितेश कुमार बिहार टीम की ओर से खेलेंगे।

 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देश के सभी राज्य केंद्रशासित प्रदेशों के खिलाड़ी भाग लेगे।रितेश कुमार विद्यालय खेल में उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा कैमूर ओम प्रकाश कुमार द्वारा समय समय अपने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया है।रितेश कुमार के खेलों इंडिया यूथ गेम्स में चयन होने पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा कैमूर ओम प्रकाश कुमार,वरीय खिलाड़ी राम प्रसाद सिंह,बिरजू पटेल,शारीरिक शिक्षक,डॉक्टर तुलसी प्रसाद सिंह,दिलीप कुमार पटेल,शौकत अली गद्दी,गुदरी शर्मा,इंदु शेखर,अशरफ अली,पप्पू कुमार,रविन्द्र पासवान,संजय यादव,इम्तियाज अली सहित खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।