सुपौल जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र में युवकों के पास कई देशी कट्टा और पिस्टल , कभी फायरिंग करते तों कभी मोटरसाईकिल पर ,तों कभी नर्तकी के हाथों में पिस्टल देकर कर रहा हें इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय 

सुपौल जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर कई वीडियो वायरल हो रहा हें। वीडियो को देखने से ऐसा लग रहा हें कि युवकों के पास हथियारो का जखीरा हें।

कभी मोटरसाइकिल पर अवैध हथियार लहराते हुये दिख रहा हें ,तों कभी शादी समारोह में हवा फायरिंग करते दिख रहा हें तों कभी अपने दोस्तों के साथ मटरगश्ती करते हुये हवा में देशी पिस्टल ताने खड़ा हें यही नहीं शादी समारोह के दौरान गाने के धुन पर थिरक रही नर्तकी के दोनों हाथ में पिस्टल देकर नाचतें देखा जा सकता हें।

इस वाईरल वीडियो का समर्थन दस्तक 7मीडिया नहीं करता हें लेकिन वाईरल वीडियो में जितने युवक दिखाई दे रहें हें और जितने भी हथियार दिखाई दे रहें हें यह अपने आप में बड़ा प्रश्न खड़ा कर रहा हें।

अगर इस वीडियो के सत्यापन को लेकर सुपौल जिला की पुलिस जांच कर कारवाई करें तों इन युवकों से भारी मात्रा में हथियार बरामद हो सकता हें। अगर जांच में मामला सही पाया जाता हें तों ये युवक अवैध हथियार कहाँ से खरीद रहें हें। इन हथियारो को आखिर बनाता कौन हें।

हीरोपंती में ये युवक हथियार लहरा रहें हें ,गोली भी हवा में दाग रहें हें। हवा में गोली चलाए जाने से वहां लगे टेंट में छेद हो जा रहा हें ,जो वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा हें।
ये सभी युवक दिमागी तौर से सरफिरे दिख रहें हें ऐसे में कभी किसी को गोली भी मार सकते हें और बड़ी घटना हो सकती हें। पुलिस को समय रहते वायरल वीडियो की जांच कर कारवाई आवश्यक हें।