जिला बार एशोसियेशन के पूर्व महासचिव स्व इन्द्रशेखर मिश्र की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि ,अधिवक्ताओं ने सभा आयोजित कर उन्हें दी श्रधांजलि।

दस्तक 7मीडिया दरभंगा, विधि संवाददाता/

जिला बार एसोसिएशन दरभंगा के पूर्व महासचिव स्वर्गीय इन्द्रशेखर मिश्र की 9 वीं पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई।अधिवक्ताओं ने रविवार को वकालतखाना भवन के केंद्रीय कक्ष में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें नमन किया।

बार एसोसिएशन का महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि इन्दु बाबू अधिवक्ताओं और अधिवक्ता संघ के लिए समर्पित थे।वे दरभंगा में पटना उच्च न्यायालय का खंडपीठ गठन के लिए सदैव तत्परता से पत्राचार किये। जिला जज को सिविल रिभीजन सुनने का अधिकार मिले और दरभंगा सिविल कोर्ट में भीजिलेंस कोर्ट एवं बिजली मामले की कोर्ट गठन हो,के लिए प्रयत्नशील रहे।

उनके द्वारा प्रयास और पत्राचार किये गये कोर्ट गठन को न्याय अतिथियों और दरभंगा के अधिवक्ताओं के हितों में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।मौक़े पर अधिवक्ता बिरेन्द्र कुमार सिंह, , राजीव रंजन ठाकुर,हेमंत कुमार, अनिल कुमार मिश्रा,कमला कांत झा, सोहन कुमार सिंहा,रमण जी चौधरी, अमर प्रकाश, भवनाथ मिश्रा,प्रमोद कुमार ठाकुर, राम सुखित चौधरी, विष्णु कांत चौधरी, संजीव कुमार, आफताब हुसैन जिलानी, माधव कुमार लाभ, संतोष कुमार सिन्हा, प्रमोद कुमार ठाकुर, सुधार कुमार चौधरी,


समेत दर्जनों अधिवक्ताओं ने इन्दु बाबू के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया ।इन्दु बाबू के पुत्र अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना जी, सुधीर कुमार मिश्रा, मनोज कुमार मिश्रा, शुधांशु शेखर,अभिषेक कुमार भी वकालतखाना के केन्द्रीय कक्ष में उपस्थित रहकर इन्दु बाबू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।