भीख नहीं हिस्सेदारी चाहिए हमारे पासवान समाज को चौकीदारी चाहिए-गुरु जी
भीख नहीं हिस्सेदारी चाहिए हमारे पासवान समाज को चौकीदारी चाहिए-गुरु जी
भीख नहीं हिस्सेदारी चाहिए हमारे पासवान समाज को चौकीदारी चाहिए-गुरु जी
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
पटना के रविंद्र भवन में रविवार को दुसाध चेतना महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसे अंतरराष्ट्रीय दुसाध पासवान संगठन द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें बतौर विशिष्ट अतिथि समाजसेवी ऑल इंडिया पासवान एकता मंच के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता वीरेंद्र पासवान उर्फ गुरु जी शामिल हुए। गुरु जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा मैं या कोई दूसरा व्यक्ति एक दो लोगों की मदद कर सकता है। लेकिन,सबको रोटी और मकान नहीं दे सकता। उसके लिए हमें परिश्रम करना होगा। परिश्रम ऐसा माध्यम है,जिसके द्वारा हम अपनी रोटी और जरुरत दोनों को पूरा कर सकते हैं। हमारे पासवान समाज का चौकीदारी में पूरी हिस्सेदारी होनी चाहिए हम आने वाले दिनों में वैसे युवाओं को रोजगार से जोड़ेंगे जो लोग उसके योग्य होंगे उन्हें मदद की जाएगी। सम्मेलन में रोटी कपड़ा और मकान की मांग रखते हुए सामाजिक चेतना की बात करते हुए गुरु जी ने समाज को एकजुट करने और मदद की अपील करते हुए कहा हमें और आपको राजनीतिक व जातीय बंधन को तोड़कर समाज को एकजुट करने और मदद करने वालों को आगे बढ़ाना होगा। बच्च्चों को शिक्षा दिलानी होगी तभी हमारा उत्थान होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रमोद पासवान,मुखिया धर्मेंद्र पासवान,राजनारायण पासवान,दिलीप कुमार पासवान,अरविन्द पासवान,रंजीत हाजरा,अवधेश पासवान,विपिन पासवान,संजय माही,जयमाला पासवान,पिंकी पासवान,आदि लोग उपस्थित रहे।
जिस प्रकार धार्मिक ग्रंथ गीता, रामायण और कुरान हमें धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं, उसी प्रकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान देश को चलाने का मार्ग प्रशस्त करता है–मंत्री जनक चमार।
जिला बार एशोसियेशन के पूर्व महासचिव स्व इन्द्रशेखर मिश्र की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि ,अधिवक्ताओं ने सभा आयोजित कर उन्हें दी श्रधांजलि।