दरभंगा अंडर-16 टीम का सेलेक्शन ट्रायल 04 मई को

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बिहार अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए दरभंगा जिला टीम के गठन हेतु दरभंगा स्थित नागेंद्र झा स्टेडियम में 04 मई को 2 बजे से खिलाड़ियों का सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किया है। चयन शिविर मे भाग लेने हेतु इच्छुक खिलाड़ी जो दरभंगा जिला क्रिकेट संघ से सम्बद्ध हो तथा उनका जन्म 01 सितम्बर 2009 से 31 अगस्त 2011 के बीच होना चाहिए,वैसे खिलाडी अपना आधार कार्ड,पैन कार्ड,कंप्यूटरीकृत जन्म प्रमाण पत्र आदि का मूल एवं एक फोटो के साथ ट्रायल स्थल पर रिपोर्ट कर सकते है। इस आशय की जानकारी हेमंत कुमार झा,अध्यक्ष दरभंगा जिला क्रिकेट संघ ने दी।