10मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की ,न्यायिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

शनिवार 10 मई 2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  विनोद कुमार तिवारी ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के जरिए अधिक से अधिक मुकदमों का निपटारा सुलह समझौता के जरिए करना है। इसके लिए बैठक में अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिया गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य लोगों का कल्याण करना है और यह कार्य उनके वर्षों से न्यायालय में लंबित मुकदमों को तुरंत निपटाकर किया जा सकता है। लोग इस उम्मीद से लोक अदालत में आते हैं कि उन्हें त्वरित न्याय मिलेगा। इसलिए पक्षकारों के मुकदमों को जहां तक संभव हो नियमानुसार निष्पादित कर उन्हें लाभान्वित करें।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव आरती कुमारी सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे।