शादी समारोह में एक महिला के साथ गेंग रेप ,सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने दोनों आरोपी को किया गिरफ्तार,प्राथमिकी दर्ज ,वैज्ञानिक तरीके से किया जा रहा अनुसंधान।

दस्तक 7मीडिया ,हनुमाननगर/

विशनपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में बिबाहित महिला के साथ गैंगरेप की घटना प्रकाश में आ रही है। घटना शुक्रवार की देर रात की है।इसे लेकर पीड़िता की मां के आवेदन पर विशनपुर थाना में दो लोंगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई हें ।

इस घटना की सुचना मिलते ही विशनपुर थाना की पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया हें ,दोनों अभियुक्त एवं पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेजा गया हें ।

सुत्रों का कहना है कि पीड़िता के घर के बगल में एक शादी समारोह था।जहां शादी देखने पीड़िता भी गई थी।इसी दौरान रुपौली गांव के रामदरस शर्मा का पुत्र मन्टुन शर्मा और इसी गांव के जयनारायण पासवान का पुत्र भोला पासवान ने ब्याहता 21 बर्षीय महिला को बहाने से बुलाकर बगल के मकई के खेत में ले गया तथा जबरन बारी बारी से दूष्कर्म किया।पीड़िता के प्रतिरोध करने पर दोनो दूष्कर्मियों ने उसके साथ गंभीर रुप से मारपीट किया ।शोर गुल के आवाज पर दोनो दूष्कर्मी उसे छोड़कर फरार हो गया।घटना की सुचना पर पहूंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

विशनपुर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि घटनास्थल से मिले सबूतों की फोरेंसिक और वैज्ञानिक जांच की जा रही है।अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है।फिलहाल दोनों अभियुक्त पुलिस अभिरक्षा में कैद है।

थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया जा रहा हें ताकि कांडों में त्वरित चार्जशीट दाखिल किया जा सके।