दरभंगा और हाजीपुर जिले में पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की बरामदगी की हैं। दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंडे से लदा एक पीक -अप को बरामद किया हैं ,जिसमें विदेशी शराब को छुपाकर रखा गया था। यह बरामदगी सुंदरपुर के छठी पोखर के नजदीक यूपी 57बीटी 2918को बरामद करने के बाद हुई हैं। इस गाड़ी में ऑफिसर चॉइस की 85कार्टून ,टेट्रा पेक् का छ कार्टून एवं प्रत्येक कार्टून में 180एमएल का 48पीस हैं इसके अलावे 50कार्टून अंडे का बरामद किया गया हैं। थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने पुष्टि करते हुये कहा कि इस मामले को लेकर प्राथमिकी 247/23दर्ज की गई हैं।
वहीं दूसरी ओर छठी पोखर दुर्गा मंदिर से पुलिस ने नेपाली सोफिया शराब की 424शराब की बोतल बरामद की गई हैं।

वहीं दूसरी और हाजीपुर के सराय थानाध्यक्ष विदुर कुमार ने एक पीक अप पर भारी मात्रा में शराब बरामद किया हैं। पीक अप का चालक भी गिरफ्तार हुआ हैं। सराय थाने की पुलिस पूछताछ कर रही हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पीक अप (बी आर 31जीए -8553)से अंग्रजी शराब का  95कार्टन शराब बरामद किया गया हैं।सराय थाना क्षेत्र के परेरा गांव का ही युवक सुदिस्ठ सिंह का पुत्र सुभाष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।