जिले में तबादलों का दौर जारी ,कुशेश्वरस्थान के थानाध्यक्ष बन गये कमतौल के थानाध्यक्ष ,बाजितपुर के ओपी अध्यक्ष बने कुशेश्वरस्थान के थानाध्यक्ष

जिले में पुलिस पदाधिकारियों का फेरबदल जारी हैं। एसएसपी अवकाश कुमार ने बुधवार को चार और पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया हैं।


इसमें कमतौल थाना के थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी को नगर थाना का अपर थानाध्यक्ष (अनुसंधान इकाई )अतिरिक्त प्रभार अपर
थानाध्यक्ष ,विधि व्यवस्था इकाई , पुअनि अमित कुमार को कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष से कमतौल थानाध्यक्ष ,पुअनि राकेश कुमार सिंह को ओपी अध्यक्ष बाजितपुर से कुशेश्वरस्थान थाना का थानाध्यक्ष ,पुअनि मनीष कुमार 2 को नगर थाना अपर अध्यक्ष (अनुसंधान इकाई )से ओपी अध्यक्ष बाजितपुर ओपी अध्यक्ष बनाया गया हैं।