करनाल में विनय नरवाल के घर पर सांत्वना देने के लिए पहुंचे किसान नेता युद्धवीर सिंह मीडिया से बात करते हुए।
पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के करनाल स्थित घर पहुंचे बीकेयू के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह ने परिवार को ढांढस बंधाया। युद्धवीर ने केंद्र सरकार की कार्रवाई को नाकाफी बताते हुए कहा कि पाकिस्तान को अब ईंट का जवाब पत्थर से देना होगा।
उन्होंने भारत द्वारा पाकिस्तान को लिखी चिट्ठी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज हमारे बच्चे फौज में हैं, शहादत दे रहे हैं, लेकिन सरकार सिर्फ भाषणबाजी कर रही है। अब इंतजार नहीं, एक्शन होना चाहिए। युद्धवीर सिंह ने कहा कि हमारा बच्चा शहीद हुआ है, पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अब आतंकवाद में ज्यादा लोग मारे जा रहे हैं, जितने 1965 और 1971 की लड़ाइयों में नहीं मरे थे।
सरकार ने अभी तक जो कदम उठाए है, उस पर क्या कहेंगे?
युद्धवीर सिंह ने सवाल के जवाब में कहा कि सरकार ने अभी तक कोई कोई कदम उठाए नहीं, अगर कोई कदम उठाएगी तो कहेंगे। मैने चिट्ठी पड़ी है, जो भारत ने पाकिस्तान को लिखी है, उस चिट्ठी में कुछ नहीं है, उसमें पहलगाम पर फोकस नहीं है। उस चिट्ठी में स्पष्ट लिखा है कि उसमें कुछ त्रुटियां है। सरकम चांसेज बदल गए है, उसको रिव्यू करने की आवश्यकता है।
चिट्ठी पब्लिक हो चुकी
उन्होंने आगे कहा कि क्या ऐसे चिट्ठी लिखी जाती है। उस चिट्ठी में ऐसा कुछ नहीं लिखा हुआ कि पाकिस्तान वालों तुमने ये कायरतापूर्ण काम किया है और इसकी वजह से तुम्हारा पानी रोक रहे है। उसमें पानी रोकने का जिक्र नहीं है, उसको रिव्यू करने की बात कर रहे है, तकनीकी ट्रीस पर बात कर रहे है। क्या सरकार देश की 140 करोड़ जनता का मूर्ख समझती है? क्योंकि आज ट्रांसपेरेंसी बहुत है और वह चिट्ठी पब्लिक हो चुकी है।
