प्रभात सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल सर्वोदयनगर में कानपुर सहोदया स्कूल की अंतर विद्यालय की शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी संजीव पाठक ने किया।
पंडित दिन दयाल विद्यालय प्रथम स्थान पर आज खेले गए तीन राउंड के पश्चात बालक वर्ग मे पंडित दिन दयाल विद्यालय 6अंको के साथ प्रथम स्थान पर चल रहा। DPS आजाद नगर 5 अंको के साथ द्वितीय स्थान पर व गार्डेनिया पब्लिक स्कूल 4 अंको के साथ तीसरे स्थान पर चल रहा है।
दीप जलाकर प्रतियोगिता का किया शुभारंभ।
वहीं, बालिकाओं के वर्ग मे श्री सनातन धर्म विद्यालय, जेके सिंघानिया स्कूल व नर्चर विद्यालय 6 अंको के साथ प्रथम स्थान पर अपना जगह बनाए हैं। इस प्रतियोगिता में बालकों के वर्ग मे कुल 18 स्कूल के 90 बालक व बालिकाओं के वर्ग मे 15 स्कूल के 75 बालिकाएं प्रतिभाग कर रही है।
ये लोग भी रहे मौजूद प्रतियोगिता में स्कूल के प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रिंसिपल डॉ. रेनू अवस्थी, कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव, प्रतियोगिता के संचालक राजेंद्र कुमार यादव व स्कूल के अध्यापक गण उपस्थित रहे।
शनिवार को खेली जाएगी अगले राउंड के मैच।
6 अंकों के साथ हर मिलाप मिशन स्कूल शीर्ष पर
कानपुर सहोदय स्कूल जोन ‘बी’ के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 तक की बालिकाओं की शतरंज प्रतियोगिता श्री राम पब्लिक स्कूल किदवई नगर में प्रारंभ हुई। इस प्रतियोगिता में जोन ‘बी ‘ के 22 सीबीएसई स्कूल की 125 बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
2 दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल पांच राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। आज तीन राउंड के मुकाबले खेले गए, जबकि फाइनल दो राउंड के मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे।
ये टीम चल रही आगे
हर मिला मिशन स्कूल 6 अंकों के साथ आगे चल रहा है। 5 अंको के साथ आर्चीज हायर सेकेंडरी स्कूल दूसरे स्थान पर हैं। 4 अंको के साथ यूपी किराना, श्री राम एजुकेशन सेंटर पनकी , डॉ. वीरेंद्र स्वरूप जाजमऊ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, 4 अंको पर माउंट लिट्रा जी, गुलमोहर, सुघर सिंह एकेडमी व न्यू किंग्सटन स्कूल चौथे स्थान पर है।
प्रधानाचार्य ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन
प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिभा अस्थाना ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक राकेश रस्तोगी, डॉ. रोहित मोहन, प्रतियोगिता के चीफ आर्बिटर सत्येन्द्र सिंह, कमल खेमानी, बाल गोविंद अवस्थी, जितेंद्र शर्मा, क्रीड़ा अधीक्षिका रिंकी शुक्ला, मनीष गौर आदि लोग मौजूद रहे।
