दरभंगा पुलिस की बड़ी कारवाई :दो देशी कट्टा,चार कारतूस एवं मोबाईल के साथ दो शातिर बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,पूर्व में पुलिस पर चलाई थी गोली ,गोली नहीं लगने पर रॉड से सिर पर किया था प्रहार ,चर्चा यही कि रंगदार ,भूमाफिया के अलावे हें आर्म्स का सौदागर ?

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

दरभंगा के कोतवाली थाना की पुलिस ने शहर के शातिर बदमाश एवं उसके एक साथी को गिरफ्तार किया हें। इस दौरान पुलिस ने इनके पास से दो देशी कट्टा ,चार
कारतूस भी बरामद किया हें। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही हें।

मुफ्ती मुहल्ले से हुई गिरफ्तारी।

कोतवाली पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पुरानी मुंसफी मुहल्ला का दो लड़का हथियार के साथ मुफ्ती मुहल्ला के दरभंगा रेस्ट हाउस के पास खड़ा हें और किसी घटना को अंजाम दे सकता हें।
इसी सूचना पर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने प्रपुअनि रजनी कुमारी को दल बल के साथ घटनास्थल पर भेजा। प्रपुअनि रजनी कुमारी ने दरभंगा गेस्ट हाउस के बगल के निर्माणाधीन घर के निकट से दो बदमाशों को जिसमें लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पुरानी मुंसफी के अशरफ अली उर्फ चाँद के पुत्र मो आरजू (29)एवं सिमरी थाना क्षेत्र के वस्तबाड़ा गांव निवासी मो जाहिद अंसारी के पुत्र सरफराज अंसारी उर्फ आफिय (25वर्ष )को गिरफ्तार किया। जब दोनों की तलाशी ली गई तों दोनों के पास से एक -एक देशी कट्टा एवं दो -दो गोली पुलिस ने बरामद की हें इसके अलावे दो मोबाईल भी पुलिस ने जब्त किया हें। पूछताछ के लिये पुलिस थाने लायी हें,जहां उससे पूछताछ की जा रही हें।हालांकि सिटी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी देते हुये कहा हें कि अग्रिम कारवाई की जा रही हें।

 

 

आरजू के विरुद्ध पहले से कई मामले अलग अलग  थानों में हें दर्ज

स्थानीय पुलिस ने पुष्टि करते हुये कहा हें कि पूर्व से करीब आठ मुकदमे दर्ज हें,हथियार के साथ गोली बरामदगी को लेकर एक मामला (42/25)दर्ज किया गया हें।अग्रेतर कारवाई की जा रही हें।
सूत्रों पर भरोषा करें तों पुरानी मुंसफी मुहल्ला के मो आरजू कोई छुपा नाम नहीं हें। सूत्रों का कहना हें कि यह अवैध हथियारो का सौदागर हें और इसके पास कारवाईन जैसे घातक हथियार हें यही नहीं यह जमीन -खरीद बिक्री का काम भी करता हें और जमीन हथियाने में इसे महारथ हासिल हें। इस कारण रंगदारी मांगने में भी पीछे नहीं हटता। सूत्र बताता हें कि रंगदारी से मिले पैसों का कुछ हिस्सा पुलिस कर्मियों में भी बांटता हें।

तकनीकी सेल के एक पुलिस कर्मी पर भी आरजू ने चलाया था गोली

मो आरजू का दुस्साहस आप सुनेंगे तों दंग रह जाएंगे। तकनीकी शाखा में पदस्थापित एक पुलिसकर्मी पर भी आरजू ने तात्कालीन एसएसपी बाबू राम के कार्यकाल में गोली चलायी थी  लेकिन वह पुलिसकर्मी बाल बाल बच गया था।जब पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी तों उसने एक रॉड से उसके सिर पर प्रहार किया था जिससे उसका माथा फुट गया और आरजू भाग निकला था।
इस संबंध में लहेरियासराय थाने में पुलिसकर्मी ने मामला दर्ज कराया था।

स्थानीय पुलिस को कड़ाई से पूछताछ करने की जरूरत हें ताकि इसके द्वारा छुपाएँ हथियार की बरामदगी हो सके। आसपास के कई लोग कह रहें हें कि इसके पास हथियार का भंडार हें और एक कारवाईन भी हें, अब इस अवैध हथियार का  भंडार कहाँ हें ,इसे पुलिस को ही खरोचना होगा। सूत्र बताते हें कि इसके गेंग में दर्जनों युवक हें जो इसके साथ इन सभी धंधों में लिप्त हें यही नहीं इसका नेपाल कनेक्शन भी हें।