बिरौल के प्रतिष्ठित व्यवसायी व समाज सेवी जनक प्रधान का दिल का दौरा पड़ने से निधन।

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, बिरौल।

बिरौल अनुमंडल के सुपौल बाजार निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी और समाजसेवी जनक प्रधान का 75 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।


जैसे ही यह दुखद खबर फैली, सुपौल बाजार और आसपास के क्षेत्रों के सभी प्रकार के व्यवसायीगण और गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या में उनके निवास स्थान पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे। जनक प्रधान अपने मिलनसार स्वभाव और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से व्यापारिक समुदाय के साथ-साथ समाज को भी गहरी क्षति पहुंची है। स्थानीय चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभी सदस्यों ने जनक प्रधान जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने कहा कि जनक प्रधान एक अनुभवी और दूरदर्शी व्यवसायी थे, जिन्होंने हमेशा व्यापारिक हितों के साथ-साथ सामाजिक विकास के लिए भी काम किया। उनका निधन संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। जनक प्रधान ने अपने जीवन में व्यापार के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए थे और हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक सच्चा समाजसेवी खो दिया है।