विधि संवाददाता,दरभंगा :

दरभंगा के वकीलों ने अगस्त क्रांति के 82 वीं वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर सेनानियों के तैल चित्रों पर श्रद्धासुमन निवेदित किया गया ।बुधवार को वकालत खाना भवन में वकिलों ने भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल सेनानियों को नमन करने के लिए वरीय अधिवक्ता अरुण कुमार सिंहा ‘अमर’ और विजय नारायण चौधरी की अध्यक्षता में नमन समारोह आयोजित किया। जिसमें वकिलों ने 9अगस्त 1942 के सेनानियों के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। बार एसोसिएशन का संयुक्त सचिव शिवशंकर झा, अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी, वकील रमणजी चौधरी, बिरेन्द्र कुमार सिंह, चंद्रधर मल्लिक,अनिल मिश्र, श्याम विहारी राय, रामवृक्ष सहनी, संतोष कुमार सिन्हा, ब्रजेश कुमार चौधरी, श्याम कुमार झा, संजीव कुमार ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में 9 अगस्त का व्यापक महत्व है। इसी दिन भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ था और महात्मा गॉंधी ने करो या मरो का नारा दिया था। इसी दिन 1925 में क्रांतिकारियों ने काकोरी षड्यंत्र को अंजाम देकर अंग्रेजी हुकूमत की चूलें हिला दिया।