बेनीपुर के अधिवक्ता रामकुमार झा के आकस्मिक निधन पर बार एसोसिएशन बिरौल द्वारा शोक सभा का किया गया आयोजन।

दस्तक7मिडिया बिरौल।
अनुमंडल मुख्यालय स्थित वकालत खाना परिसर, बिरौल में बार एसोसिएशन बेनीपुर के अधिवक्ता रामकुमार झा के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। यह शोक सभा एसोसिएशन के अध्यक्ष बच्चे लाल झा की अध्यक्षता में हुई। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बच्चे लाल झा ने रामकुमार झा के निधन को बार एसोसिएशन के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि रामकुमार झा एक मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ अधिवक्ता थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।शोक सभा में ऐसोसिएशन के सचिव राजकपूर पांडेय,नूर मोहम्मद, हरिश्चंद्र चौधरी,शंकर कुमार झा, अशोक कुमार पासवान सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और रामकुमार झा के साथ बिताए पलों को याद किया। सभी ने उनके सरल स्वभाव और मददगार प्रवृत्ति की सराहना की। इस दुखद अवसर पर, वकीलों ने एक-दूसरे को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अध्यात्म श्री झा ने बताया कि राम कुमार झा का सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। वे अच्छे व्यक्ति थे।