तालाब में डूबने से छात्र की मौत,घर में मचा कोहराम।
तालाब में डूबने से छात्र की मौत,घर में मचा कोहराम।
तालाब में डूबने से छात्र की मौत,घर में मचा कोहराम।
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा / दरभंगा
स्थानीय थाना क्षेत्र के निस्ता पंचायत के घोड़दौड़ भगवतीपुर निवासी कमलेश साह के 14 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार की मौत गांव के ही तालाब में सोमवार की शाम डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक छात्र सोमवार की शाम शौच करने के लिए घोड़दौड़ पोखर में गया था जहा पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चला गया। जिसके बाद पानी में डूबने से उसकी मौत हो हुई। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच हुआ मृतक छात्र चार भाइ में सांझला था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को तालाब से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। वही घटना पर नगर पंचायत सिंहवाड़ा के मुख्य पार्षद सुनील भारती, पार्षद प्रतिनिधि राधेश्याम साह , सूरज कुमार गुप्ता सहित ग्रामीणों ने शोक व्यक्त की।