04 मई को अलीनगर प्रखंड में आयोजित होगा विधिक जागरूकता,कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में दी जाएगी जानकारी
दस्तक 7मीडिया दरभंगा /
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा द्वारा बताया गया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकार-सह-जिला सत्र न्यायाधीश, दरभंगा के निर्देश के आलोक में
मई माह में दरभंगा के विभिन्न प्रखण्डों के पंचायतों में विभिन्न विषयों पर विधिक जारूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में 04 मई 2025 (रविवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अलीनगर प्रखण्ड के हैरियठ पंचायत में विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता श्री नवीन कुमार ठाकुर, मोबाईल नम्बर – 9470436911 एवं पारा विधिक स्वयं सेवक गंगा शर्मा द्वारा नालसा योजना, 2010 (विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से आपदा पीड़ितों को विधिक सेवाएं), कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 अर्थात POSH अधिनियम, 2013,बिहार मोटर वाहन (संशोधन-I) नियमावली, 2021, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान किए जाने वाले अधिकार और लाभ,नालसा योजना, 2015 (तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण के पीड़ित),बाल विवाह उन्मूलन, 2025,एवं आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में 11 मई 2025 (रविवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से *बेनीपुर प्रखण्ड के वार्ड नंबर 21* में विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा।
कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता रविंद्र कुमार चौधरी मोबाईल नम्बर – 7654100824 एवं पारा विधिक स्वयं सेवक नेहा कुमारी द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम और नागरिकों के मौलिक कर्तव्य,वरिष्ठ नागरिक तथा गोद लेने के कानून एवं प्रक्रिया विषय पर,मानसिक रूप से बीमार एवं मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों को कानूनी सेवाएं,कानूनी सहायता एवं लोक अदालत,नालसा योजना, 2010 (विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से आपदा पीड़ितों को विधिक सेवाएं),
मध्यस्थता प्रक्रिया और एडीआर तंत्र के बारे में जागरूकता करने के लिए मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम एवं आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में 18 मई 2025 (रविवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से *बिरौल प्रखण्ड के Afzala Tole Khewa* में विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता श्री नटवर कुमार मिश्रा ,मोबाईल नम्बर -8862866507 एवं पारा विधिक स्वयं सेवक सोनी कुमारी द्वारा बिहार पीड़ित मुआवजा योजना-2014,बाल विवाह उन्मूलन, 2025,नालसा योजना, 2015 (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कानूनी सेवाएं),बिहार में बच्चों को बचाओ एवं महत्व योजना का संचालन,गरीबी उन्मूलन योजनाएँ,वाणिज्यिक विवाद में पूर्व-संस्था मध्यस्थता और निपटान एवं आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी जाएगी।