सोशल साईट पर हथियार लहराते फोटो डालना युवक को पड़ा महंगा एक आरोपी गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा / दरभंगा

स्थानीय थाना क्षेत्र के शेहराटोला में सोशल साईट पर पाँच युवकों द्वारा हथियार के साथ फोटो डालना महंगा पड़ गया। इस मामले में सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने  शेहराटोला निवासी गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस फोटो के आधार पर चिन्हित किए गए नितेश पासवान , सुनील कुमार पासवान और दो अन्य अज्ञात युवकों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। थाना अध्यक्ष रणजीत कुमार चौधरी बताया कि सोशल मीडिया में हथियार सहित युवकों का फोटो वायरल हुआ था जिसके बाद फोटो की सत्यता जांच कर युवक को गिरफ्तार किया गया है वही पुलिस अन्य फरार युवकों की तलाश में छापेमारी कर रही है।