अलीनगर विधानसभा अंतर्गत परड़ी गांव में “श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ” का हुआ शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
अलीनगर विधानसभा अंतर्गत परड़ी गांव में “श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ” का हुआ शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
अलीनगर विधानसभा अंतर्गत परड़ी गांव में “श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ” का हुआ शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
दस्तक7मिडिया, अलीनगर।
अलीनगर विधानसभा अंतर्गत परड़ी गांव में मंगलवार से “श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ” का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 501 कन्याएं शोभा यात्रा में शामिल हुई। इस शोभायात्रा में लगमा आश्रम के प्रमुख कृष्णमोहन दास ब्रम्हचारी जी उर्फ बौआ भगवान भी शामिल हुए। बीजेपी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह पप्पू सिंह भी उपस्थित हुए। संजय सिंह पप्पू सिंह ने इस मौके पर कहा कि कि
ये अत्यंत गर्व की बात है कि हमारे अलीनगर विधानसभा में एक से बढ़कर एक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। महारुद्र यज्ञ में मंत्रों की शक्ति से संपूर्ण क्षेत्रवासियों का कल्याण होने वाला है। इस तरह के आयोजनों से व्यक्ति का आध्यात्मिक शक्ति का विकास होता है। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि कलियुग में मानव समाज का कल्याण प्रभु की भक्ति से ही हो सकता है। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ना सिर्फ मानव का बल्कि संपूर्ण विश्व का कल्याण हो रहा है। खास तौर से युवाओं और बच्चों के बीच में आध्यात्मिक संदेश जा रहा है। बुराई और अच्छाई के बीच का फर्क, कर्म करने की प्रेरणा हमें वैदिक मंत्रों से मिलती है। इस मौके पर पुनहद पंचायत मुखिया श्री संजीव कुमार सिंह, रविन्द्र सिंह,तुमौल मुखिया श्री माना प्रताप सिंह,पूजा समिति अध्यक्ष वीरेंद्र नाथ सिंह,रविशंकर सिंह,आलोक सिंह,सुधीर सिंह संग आसपास के पंचायतों के श्रद्धालु भारी संख्या में जुट रहे हैं। यज्ञस्थल पर मेला जैसा माहौल बन गया है और महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों के साथ युवा भी बहुतायत संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।