न्यायालय से जारी कुर्की आदेश का अनुपालन और जमानतदारों के विरुद्ध निर्गत नोटिस का ससमय पालन नहीं कराना नगर थानाध्यक्ष को पर सकता हें महंगा ,17साल से लंबित मामलों को लेकर कोर्ट ने जतायी नाराजगी ,7 मई को कोर्ट में थानाध्यक्ष को सदेह उपस्थित होने का आदेश जारी

दस्तक 7मीडिया विधि संवाददाता /दरभंगा
सर्वोच्च न्यायालय और पटना उच्च न्यायालय के दिशा निर्देश के बाबजूद पुराने मुकदमों के निष्पादन में नगर थानाध्यक्ष की शिथिल कारवाई पर अदालत ने सख्त रुख अपनाया है।सोमवार को उत्पाद अधिनियम के विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की कोर्ट ने नगर थानाध्यक्ष को कारणपृक्षा जारी कर 7 मई को न्यायालय में सदेह हाजिर होकर अपना जबाब देने का आदेश दिया है।विशेष न्यायाधीश श्री झा ने नगर थाना से सन्दर्भित जीओ वाद सं.89/08,राज्य बनाम लाला पासवान के मामले में सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा को नगर थानाध्यक्ष के विरूद्ध कार्यवाही प्रारंभ करने हेतू कोर्ट आदेश की प्रति भेजी है।थानाध्यक्ष की लापरवाही और कार्य में शिथिलता के कारण बर्ष 2008 का मुकदमां लंबित है।उच्चतम न्यायालय और पटना उच्च न्यायालय का दिशा निर्देश है कि पुराने वादों का त्वरित निष्पादन किया जाय। इस मामले में न्यायालय से जारी कूर्की आदेश का अनुपालन और जमानतदारों के विरुद्ध निर्गत नोटिस का तामिला,सोमवार तक नगर थानाध्यक्ष द्वारा नही कराया गया है,और न हीं किसी प्रकार की कोई सुचना हीं अदालत को दी गई है।थानाध्यक्ष के इस कृत्य और शिथिलता तथा लापरवाही के कारण यह मुकदमां करीब 17 बर्षों से न्यायालय में लंबित है।अदालत ने थानाध्यक्ष को नोटिस जारी कर 7 मई को कोर्ट में हाजिर होकर जबाव दाखिल करने का आदेश दिया है।
तीन माह से फरार चल रहे शराब तस्कर को पुलिस ने बहेड़ा थाना क्षेत्र से किया गिरफतार।
हल्दी -मेंहदी के रस्म के दौरान कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के पिरौरी गांव में हवा में चलाई गई कई राउंड गोली ,सोशल मीडिया पर हो रहा था वाईरल ,पुलिस बेखबर।