हल्दी -मेंहदी के रस्म के दौरान कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के पिरौरी गांव में एक युवक द्वारा हवा में गोली चलाना पड़ गया महंगा  ,सोशल मीडिया पर हो रहा था वाईरल ,पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा जिला अंतर्गत कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के पिरोरी गांव से हर्ष फायरिंग का मामला सामने आ रहा हें।
शादी समारोह के हल्दी मेहंदी रस्म में अवैध हथियार से फायरिंग करते हुए एक वीडियो खूब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था ।जिसे कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस ने गंभीरता से लिया हें।

 

 

इस वायरल वीडियो की पुष्टि दस्तक 7मीडिया नहीं करता हें ,लेकिन पुलिस वायरल वीडियो में युवक की पहचान कर कारवाई करतें हुये एक युवक को गिरफ्तार कर लिया हें।

इस संबंध में कुशेश्वरस्थान थाना के थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने कहा कि वे छुट्टी पर हें पर इस मामले में एक को गिरफ्तार कर लिया गया हें ,दूसरा फरार हें।उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

यहां बता दे कि इसी तरह के शादी समारोह के जश्न में कुछ दिनों पहले  हर्ष फायरिंग के दौरान जाले थाना क्षेत्र में एक नर्तकी को गोली लगी और उसकी मौत हो गई।

इस वीडियो को युवक ने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर लोड करते हुये लिखा कि उसकी भांजी ज्योति की हल्दी और मेंहदी रस्म में हें। कुछ घंटे के बाद ही वह वीडियो डिलीट कर दिया गया था । लेकिन कुछ लोंगों ने वीडियो को वायरल किया जिसे लेकर पुलिस ने अपनी सख्ती दिखाई और उसे गिरफ्तार कर लिया ।