दो भाईयों में संपत्ति विवाद को लेकर दर्ज एफआईआर में एक भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार। भेजा गया जेल।

दस्तक7मिडिया, बिरौल।

घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कसरौर करकौली पंचायत के जीरात गांव में संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच लंबे समय से चला आ रहा झगड़ा अब और बढ़ गया है। इस विवाद में बड़े भाई द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छोटे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति मो.बदरे आलम कासमी जो गौड़ा बौराम प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बंगराहठा उर्दू में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया जिराती निवासी अख्तर रेजा ने अपने छोटे भाई के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया था। जिसमें कासमी पर मारपीट करने व पिस्तौल दिखाकर सादे कागज पर अंगुठे का निशान लेने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि एफआईआर के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा हो रही है।