दरभंगा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिरौल में 30 अप्रैल को पहली बार कैंप कोर्ट का करेंगे शुरुआत।
दरभंगा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिरौल में 30 अप्रैल को पहली बार कैंप कोर्ट का करेंगे शुरुआत।
दरभंगा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिरौल में 30 अप्रैल को पहली बार कैंप कोर्ट का करेंगे शुरुआत।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
बिरौल व्यवहार न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी के द्वारा कैंप कोर्ट 30 अप्रैल को पहली बार लगाई जाएगी। इसकी सूचना विभाग ने कार्यालय को दी है । इस खबर से क्षेत्र के लोगों में न्याय मिलने की उम्मीद और बढ़ गई है। पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता नटवर कुमार मिश्र के अनुसार, दरभंगा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री तिवारी स्वयं बिरौल में सप्ताह में एक दिन कैंप कोर्ट लगाएंगे। जिसकी शुरुआत तीस अप्रैल को विधिवत होगी। जिसमें उनके द्वारा दिवानी एवं फौजदारी से संबंधित सभी मामलों की सुनवाई की जायेगी। विदित हो कि इस व्यवस्था के लागू होने से बिरौल और उसके आसपास के क्षेत्रों के लोगों को न्याय पाने में काफी सुविधा होगी। वर्तमान में, गंभीर मामलों की सुनवाई के लिए लोगों को दरभंगा जिला मुख्यालय जाना पड़ता रहा है, जिसमें समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। कैंप कोर्ट के शुरू होने से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय से संबंधित सभी मामले का सुनवाई एवं फाइलिंग अब कैंप कोर्ट बिरौल में हो रही है। जिससे वादियों और प्रतिवादियों को बड़ी राहत मिल रही है।।