जिला बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में निर्वाचन पदाधिकारी ने कार्यकारणी सदस्यों के विजयी का नाम किया घोषित।

दस्तक 7मीडिया दरभंगा/विधि संवाददाता,

जिला बार एसोसिएशन दरभंगा के द्विवार्षिक चुनाव के निर्वाचन पदाधिकारी जितेन्द्र नारायण झा ने वरीय कार्यकारिणी सदस्यों के लिए अरुण कुमार सिंह सहित पांच और कार्यकारिणी सदस्यों के लिए किरण कुमारी सहित सात को विजयी घोषित किया। वरीय कार्यकारिणी सदस्यों और कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गिनती पश्चात क्रमशः 5+7=12 विजयी सदस्यों की घोषणा रविवार की रात्रि में किया गया है। निर्वाचन पदाधिकारी जितेन्द्र नारायण झा ने वरीय कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गिनती पश्चात सर्वाधिक मतों से अरुण कुमार सिंह को विजयी घोषित किया। वहीं बृजनन्दन प्रसाद, संजय कुमार सिंह,नविनेन्द्र कुमार मिश्र,राम नरेश यादव को विजयी घोषित किया। कार्यकारिणी सदस्यों के लिए सात पदों पर किरण कुमारी , सुभाष महतो, आनन्द आलोक,सनोज कुमार,रिषभ श्रीवास्तव, प्रतिमा लाल, राहुल भारद्वाज को विजयी घोषित किया गया।