पोखर में डूबने से अधेड़ की मौत 

दस्तक 7 मीडिया संवाददाता कुशेश्वरस्थान दरभंगा /

कुशेश्वरस्थान बाजार स्थित एक पोखर में रविवार की दोपहर बाद डुबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर पंचायत के बहेड़ा गांव निवासी मोहम्मद हसन के पुत्र मोहम्मद इदरीस (55 वर्ष) के रुप में किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद इदरीस बाजार स्थित बस स्टैंड में एक चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए बैठा था। इस दौरान उन्हें मिर्गी का दौरा आया और वह उठकर बगल के पोखर की ओर भाग कर चाला गया तथा पोखर में छलांग लगा दी। इदरीस के अजीब हरकत देखकर वहां मौजूद लोग हतप्रद रह गया। कुछ देर बाद जब कई लोग पोखर के पास पहुंचे तो उसे पानी में पड़ा हुआ देखकर बाहर निकाला। लेकिन तब तक पानी में डुबने से उसकी मौत हो गई। लोगों ने शव को थाना पर लाया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दिया गया। सूचना मिलते ही स्वजन थाना पहुंचे और शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रो पड़े। इधर घटना की सूचना आग की तरह फैल गई। शव को देखने के लिए भारी संख्या लोगों का हुजूम थाने पर उमड़ पड़ा। मौके पर पहुंचे पूर्वी सीओ गोपाल पासवान सहित पुलिस के शव को पोस्टमार्टम में भेजने की बात पर परिजन शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए और शव लेकर अपने घर बहेड़ा चले गए। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा या नहीं इसका निर्णय मृतक के पुत्र को आने के बाद लिया जाएगा। तत्काल शव को स्वजन घर ले गया है।