वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में विधि व्यवस्था चुस्त -दुरुस्त करने के उदेश्य से चलाए गये अभियान के तहत शराब की बरामदगी समेत वाहन चेकिंग से वसूला गया जुर्माने की राशि। 38अभियुक्त गिरफ्तार।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दिनांक 26.04.2025 को संध्या 06:00 बजे से 09:00 बजे तक एवं दिनांक 27.04.25 को सुबह 07:00 बजे से 09:00 बजे तक वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के दिशा निर्देशन में अवैध नशीले पदार्थ के निर्माण बिक्री भंडारण परिवहन एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत दरभंगा जिला के अनुमंडलवार फलाफल निम्न प्रकार हैं।
सदर अनुमंडल अंतर्गत कुल – 11 अभियुक्तो की गिरफ्तारी की गई। 13 लीटर देशी शराब एवं 3 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया, 206 वाहनों से 2,53,000/- फाइन किया गया एवं 02 मोटरसाइकिल जप्त किया गया।

कमतौल अनुमंडल अंतर्गत कुल 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई एवं 55 वाहनों से 67,000/- फाइन किया गया।

बेनीपुर अनुमंडल अंतर्गत कुल 20 अभियुक्तो की गिरफ्तारी की गई एवं 55 वाहनों से 58,000/- फाइन किया गया।

बिरौल अनुमंडल अंतर्गत कुल 07 अभियुक्तो की गिरफ्तारी की गई एवं 46 वाहनों से 63,500/- फाइन किया गया।

* वाहन चेकिंग :-
362 वाहनों से कुल
4,41,500/- फाइन किया गया।
* गिरफ्तारी :-
कुल अभियुक्तों की संख्या – 38
* बरामदगी: –
02 मोटरसाईकिल।
13 लीटर देशी शराब एवं 3 लीटर विदेशी शराब बरामद।