रेडियो पर प्रसारित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम “मन की बात” को कार्यकर्ताओं ने किया आत्मसात।प्रधानमंत्री ने कहा कि पहलगांव में आतंकी हमले को लेकर उनके मन में गहरी पीड़ा

दस्तक 7 मीडिया कुशेश्वरस्थान पूर्वी दरभंगा /
प्रखंड के केवट गामा गांव में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शक्ति केन्द्र पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो पर प्रसारित लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम को आत्मसात किया। इस दौरान भाजपा प्रखंड मंडल अध्यक्ष रोशन कुमार राय के नेतृत्व में केवटगामा शक्ति केन्द्र पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रेडियो पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में स्पष्ट कहा है कि पहलगाम हमले को लेकर भारत के लोगों में जो आक्रोश है यही आक्रोश पूरी दुनिया में है। इस आतंकी हमले की सबने निंदा की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहलगाम हमले से मन में गहरी पीड़ा है।आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता और 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता सबसे बड़ी ताकत है। पीड़ित परिवारों को प्रधानमंत्री ने भरोसा दिया है कि उन्हें न्याय मिलेगा। इस हमले में दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोर सजा दिया जाएगा। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय कुमार राय,राम शरण यादव,लखिन्दर राम,मनीष कुमार,ललित कुमार,अरविंद कुमार,कैलाश मुखिया,कौशल कुमार,मनीष कुमार,संजय दास,सहदेव मुखिया सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।