प्रमंडलीय पार्षद महासंघ की कोर कमेटी की बैठक,आम लोंगों के समस्या को ससमय पूरा नहीं किया गया तों  14मई को  पटना करेंगे कूच।

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

प्रमंडलीय पार्षद महासंघ की कोर कमेटी की बैठक आयोजित। बैठक में विगत 1 दिसंबर 2024 को प्रमंडलीय पार्षद महासंघ के महासम्मेलन में पारित प्रस्ताव नहीं पूरा करने पर रोष प्रकट किया गया।मालूम रहे की 1 दिसंबर 2024 को दरभंगा,मधुबनी,समस्तीपुर के सैकड़ो पार्षद लहेरियासराय ऑडिटोरियम में जुटे थे और वहां सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ था कि आमजन की समस्याएं पूरी नहीं होती है। पार्षद लोकतंत्र में उसी जनता के वोट से जीत कर आते हैं जिस वोट से सांसद,विधायक,विधान पार्षद,महापौर,उप महापौर बनते हैं। लेकिन उसके बावजूद पार्षद जनता की किसी अपेक्षा पूरा करने में सेतु की भूमिका नहीं निभा पाते हैं,जनता के आक्रोश का शिकार होते रहते हैं।पार्षदों की मांग है कि पार्षद कोष का गठन हो,जिसमें चापाकल के वाशर से लेकर नल की टोंटी तक लगाने की व्यवस्था हो। बिहार नगर पालिका एक्ट 2007 के तहत मिले अधिकारों का अधिकारी और उच्च जनप्रतिनिधि हनन करते हैं और पाषर्दगण इसके शिकार होते हैं,इस पर रोक लगाने की मांग की गई थी।साथ ही सभी पार्षदों को दिया जानेवाला भत्ता काफी कम है,इसमें बढ़ोतरी से लेकर उनके पेंशन बहाली की भी मांग की गई थी। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री सभापति,नेता विरोधी दल को जिलाधिकारी के माध्यम से 6 दिसंबर 24 को सूचना दी गई थी। लेकिन 4 महीने बाद भी संज्ञान नहीं लिया गया अंततः सभी निकाय से एक-एक जन प्रतिनिधि,सहित पार्षदों की 31 सदस्य कोर कमेटी की बैठक हुई और यह निर्णय लिया गया की चार दिन के अंदर नगर विकास मंत्री के माध्यम से उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 3 मई को दरभंगा,मधुबनी और समस्तीपुर मुख्यालय पर सांकेतिक धरना दिया जाएगा और इसके बाद भी अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं होता है तो 14 मई को दरभंगा,मधुबनी,समस्तीपुर के पार्षदगण प्रमंडलीय पार्षद महासंघ बैनर तले पटना कूच करेंगे। प्रारंभ में सभी आगत अतिथियों का स्वागत दरभंगा नगर निगम के पार्षदों ने अंगवस्त्र और फूल देकर किया। बैठक की अध्यक्षता प्रमंडलीय पार्षद महासंघ के अध्यक्ष राजीव कुमार ने की। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों की बात सुनने के बाद आगे के कार्यक्रम की घोषणा की। बैठक में मधुबनी,समस्तीपुर नगर निकाय के पार्षदों में सिंहवाड़ा से देवनाथ चौपाल,सदानंद कुमार,जाले नगर परिषद से चंदन कुमार,मोहम्मद इफ्तिखार,भरवारा से मोहम्मद नौशाद,सूरज कुमार गुप्ता हायाघाट से नीतीश प्रकाश,बेनीपुर से फूल हसन,संतोष पंडित,जयनगर से मोहम्मद निजामुद्दीन और हनुमान मोर,सरायरंजन समस्तीपुर से मुकेश मनी और देवेंद्र पासवान,फुलपरास से आशीष कामत शाहपुर पटोरी समस्तीपुर से अंजीव कुमार राय और उज्जवल कुमार,घोघरडीहा से फूल कुमारी देवी,कुशेश्वरस्थान से गौतम कुमार सिंह,झंझारपुर से सुजीत कुमार झा और दुर्गानंद मंडल इत्यादि शामिल हुए। मंच संचालन पार्षद महासंघ के सचिव नवीन सिन्हा ने किया। इस मौके पर प्रमंडलीय पार्षद महासंघ दरभंगा नगर निगम के कोषाध्यक्ष रियासत अली सहित विकास कुमार,चांदनी देवी,रवि रोहन,रिंकू कुमारी,पिंकी देवी,सुभाष कुमार सौरभ,चांदनी देवी,राजू पासवान,इत्यादि उपस्थित थे।