एसएसपी के निर्देश पर पूरे जिले भर में चला वाहन चेकिंग अभियान ,ग्रामीण एसपी ने संभाला बेनीपुर का कमान ,नियम विरुद्ध चलाने वाले वाहन चालकों को भरना पड़ा जुर्माना ,तों कहीं कहीं पुलिस ने हिदायत देकर भी वाहन छोड़ा।
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी के निर्देश पर पूरे जिले में एस ड्राईव के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी थानों की पुलिस अपने अपने क्षेत्र में दो पहिया एवं चार चक्का वाहनों की तालाशी ली।
यहां बताना जरूरी हें कि एस ड्राईव के तहत पुलिस अपने क्षेत्र में कहीं भी वाहन चेकिंग शुरू कर देती हें। पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को परेशान नहीं करना हें ,हाँ नियम विरुद्ध काम करने पर कारवाई करती हें। इसके लिये मोटरसाईकल सवार को हेलमेट पहनना जरूरी हें ,गाड़ी के कागजात समेत ड्राईविंग लाईसेंस रखना हें। ऐसा नहीं करने वाले आम नागरिकों को जुर्माने की राशि भरनी पड़ती हें। वहीं बिहार में शराब बंदी हें इसे लेकर पुलिस दो चक्का वाहन समेत चार चक्का की तालाशी लेती हें। चार चक्का वाहन चला रहें चालक और उस पर सवार व्यक्ति को सीट बेल्ट लगाना हें,जो व्यक्ति नियम का पालन नहीं करता हें उसे जुर्माना भरना पड़ता हें। एस ड्राईव के तहत पुलिस अवैध आर्म्स की भी खोजबीन करती हें।
