दरभंगा बार एशोसियेशन के अध्यक्ष पद पर विजयी हुये चंद्रधर मल्लिक को मिले कुल 555मत ,155मत से हुये विजयी।वहीं महासचिव पद पर कृष्ण कुमार मिश्रा को मिला 635मत ,222मत से हुये निर्वाचित।अन्य पदों के लिये गणना स्थगित ,रविवार को की जाएगी गिनती 

दस्तक 7मीडिया दरभंगा/विधि संवाददाता/

दरभंगा बार एसोसिएशन के मतगणना के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता चन्द्रधर मल्लिक 155 मतों के अन्तर से विजयी हुए।वहीं महासचिव पद निवर्तमान महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने 222 मतों के अन्तर से विजयी हुए।अधिवक्ता श्री मल्लिक को जहां 555 मत मिले वहीं द्वितीय स्थान पर रहे अधिवक्ता अंबर इमाम हासमी को 350 मत मिला।

इस प्रकार श्री मल्लिक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्री हासमी को 155 मतों के अन्तर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर विजयी हुए।वहीं महासचिव पद पर श्री मिश्रा ने 635 मत प्राप्तकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजीव रंजन ठाकुर को 222 मतों के अन्तर से पराजित कर विजयी हुए।हलांकि निर्वाचन पदाधिकारी ने इसकी अधिकारिक घोषणा नही की है।वहीं एसोसिएशन के अन्य पदों कि गणना तत्काल स्थगित कर दी गई है जिसकी गिनती रविवार को होगी।